VISITORS

0 1 4 8 0 7

June 28, 2026 4:36 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 4:36 am

इंदौर : ट्रैफिक सिग्नल से टकराई यात्री बस

शब्द अग्नि /इंदौर। एक यात्री बस सिग्नल से टकरा गई। हालांकि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना विजयनगर क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। उदयपुर से भोपाल जा रही अशोक ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस ट्रैफिक सिग्नल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैफिक सिग्नल टूटकर गिर गया, जबकि बस को भी नुकसान पहुंचा। बस में करीब 35 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।
पुलिस के मुताबिक अशोक ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP 14 ZF 9954 रसोमा चौराहे से विजय नगर की ओर आ रही थी। बस की रफ्तार कम थी। बस चालक प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सड़क के बीच में सिग्नल होने के कारण उन्हें भ्रम हो गया। बीआरटीएस हटने के बाद अचानक बदले ट्रैफिक पैटर्न के चलते वह स्थिति को समय पर समझ नहीं पाए, जिससे हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर गश्त कर रहे पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इस हादसे में ट्रैफिक सिग्नल और बस दोनों को नुकसान हुआ है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर