VISITORS

0 1 4 8 3 5

June 28, 2026 1:20 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 1:20 pm

इंदौर : काम को देखने महापौर पहुंचे

शब्द अग्नि /इंदौर। जोन क्रमांक 22 के वार्ड 36 में आने वाली मास्टर प्लान की एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक 46.68 करोड़ की लागत से रोड बनाई जा रही है। इसकी लंबाई 3.65 किमी और चौड़ाई 30 मीटर है। यहां चल रहे काम को देखने के लिए सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे। महापौर ने यहां का पूरा दौरा किया। रोड बनाने के काम में हो रही देरी और धीमी गति से चल रहे काम को देखते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार और कंसल्टेंट को काम में तेजी लाने के साथ की काम कितने दिन में पूरा होगा और काम की क्या प्लानिंग है इस बारे में वर्क प्लान बनाने के लिए कहा है। महापौर ने संबंधित अधिकारी से पूछा कि इस रोड को बनाने में कोई भी बाधा नहीं है, इसके बाद भी काम देरी क्यों हो रही है ? इसके साथ ही सेंट्रल लाइन डालने के बाद भी काम में गति क्यों नहीं आ रही है। जब सेंट्रल लाइन डालने का काम किया जाता है तो उसी दौरान सेंट्रल लाइन में आने वाले बाधक निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई पहले पूरी की जाए, ताकि रोड बनाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर