VISITORS

0 1 4 8 3 5

June 28, 2026 1:15 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 1:15 pm

इंदौर : समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

शब्द अग्नि / इंदौर। शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को विजय नगर जोन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मास्टर प्लान सड़क और मेट्रो का काम एक साथ चलने से परेशानी बढ़ गई है।
शहर में गंदा और ड्रैनेज का पानी लोगों के घरों में आ रहा है। पूरा शहर खोद दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम की अनदेखी के कारण बुनियादी सुविधाएं चरमरा गई हैं। शहर भर में अव्यवस्था का माहौल है। दरअसल, अभी अलग-अलग प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन होने से शहर में ट्रैफिक के साथ अन्य समस्याएं भी बढ़ गई है। कई क्षेत्रों की सड़कें बदहाल है। लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे, विनय बाकलीवाल, राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेसी विजय नगर जोन पहुंचे। उन्होंने वार्ड 30 और 37 की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कांग्रेस के आरोपों पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि विजय नगर क्षेत्र में इस समय मास्टर प्लान सड़क और मेट्रो का काम एक साथ चल रहा है। इसी वजह से कहीं-कहीं डैमेज का पानी आ सकता है, लेकिन शिकायत मिलने पर उस पर तुरंत निदान किया जा रहा है। जहां से शिकायत मिली है, वहां पर काम भी किया जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर