VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:32 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:32 am

साल 2026 का आगाज … मप्र में न्यू ईयर का जश्न

उज्जैन, ओंकारेश्वर, ओरछा-मैहर में पहुंचे लाखों श्रद्धालु, भोपाल-इंदौर में भी सेलिब्रेशन 
शब्द अग्नि / भोपाल। मध्यप्रदेश में साल 2025 की विदाई और 2026 के वेलकम के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। भोपाल, इंदैर, ग्वालियर – जबलपुर हो या उज्जैन, पचमढ़ी, मांडू। देर रात तक पूरा प्रदेश जश्न में डूबा रहा। रात ठीक 12 बजे ‘हैप्पी न्यू ईयर’ गूंज उठा। नए साल के पहले दिन गुरुवार को भी ऐसा हो माहौल रहेगा। पचमढ़ी में सुबह योग के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया गया तो उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हैं। उज्जैन के अलावा ओंकारेश्वर, ओरछा, मैहर, नलखेड़ा, देवास में भी मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ शिर्डी यात्रा पर हैं।
महाकाल मंदिर में एक दिन पहले से कतार-

नए साल में उज्जैन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बुधवार को ही यहां पहुंच गए। सुबह भस्मारती में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, मंदिर के बाहर हजारों श्रद्धालु भस्मारती के साक्षी बने।
‘सिटी ऑफ जॉय’ मांडू में बॉन फायर से वेलकम

एमपी की ‘सिटी ऑफ जॉय’ यानी आनंद की नगरी मांडू में भी नए साल का जश्न मना। रात में नाच-गाना, कैंप फायर समेत कई इवेंट्स हुए। मांडू के रानी रूपमती होटल पर आदिवासी संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिली। इंदौर के खजराना बड़ा गणपति मंदिर में भी भीड़ इंदौर के खजराना और बड़ा गणपति मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। भोपाल के पास भोजपुर, बिड़ला मंदिर, सीहोर के चिंतामन गणेश समेत ओरछा, मैहर में भी लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर