VISITORS

0 0 7 4 3 6

May 14, 2026 4:48 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 4:48 am

खुशियां बदली मातम में 40 की मौत

 

स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान मौत

115 घायल, इनमें कई विदेशी नागरिक, रात 1.30 बजे हादसा

बर्न। स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर के ‘अल्पाइन स्की रिसॉर्ट’ में गुरुवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान विस्फोट हुआ। स्विट्जरलैंड पुलिस के मुताबिक हादसे में करीब 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि 115 घायल हैं। मरने वालों में कई देशों के नागरिक शामिल हैं।

इससे पहले पुलिस ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि विस्फोट रिसॉर्ट के कॉन्स्टेलेशन बार में रात 1:30 बजे हुआ। हालांकि तब मौत का आंकड़ा जारी नहीं किया गया था।

हादसे के बाद फिक्रांस- मोंटाना शहर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया। पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल झुलसे हुए मरीजों से भर गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट प्लेस इंटरलाकेन से 100km दूर है क्रांस मोंटाना है

हादसे वाली जगह क्रांस मोंटाना एडवेंचर गेम्स के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस इंटरलाकेन से करीब 100km की दूरी पर है। वहां पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग और ट्रेकिंग के लिए दुनियाभर के लोग पहुंचते हैं। थून और ब्रिज झील के बीच बसे इंटरलाकेन से आल्प्स माउंटेन रेंज के आइगर, मोंक और जुंगफ्राउ पर्वतों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर