VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 2:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 2:06 pm

पाक नेता का दावा विदेश मंत्री खुद मिलने आए

पाक नेता का दावा- जयशंकर खुद हाथ मिलाने आए: कहा- आपको पहचानता हूं विदेश मंत्री ढाका में पाकिस्तानी संसद के स्पीकर से मिले थे

शब्द अग्नि/इस्लामाबाद। पाकिस्तान संसद के स्पीकर अयाज सादिक ने दावा कि है कि भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर खुद उनसे हाथ मिलाने आए थे। यह मुलाकात 31 दिसंबर को ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम विदाई कार्यक्रम के दौरान हुई । अयाज सादिक ने बुधवार रात एक निजी टीवी चैनल को बताया, वह खुद मेरे पास आए और नमस्ते कहा । मैं खड़ा हुआ, उन्होंने अपना परिचय दिया और मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। जब मैं अपना परिचय देने ही वाला था, तो उन्होंने कहा, मैं आपको पहचानता हूं, परिचय की जरूरत नहीं। इस दौरान नेपाल, भूटान और मालदीव के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे। भारत-पाकिस्तान के बीच मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार था, जब दोनों देशों के बड़े नेताओं ने आमने-सामने मुलाकात की और हाथ मिलाया। इसी वजह से इस मुलाकात को कूटनीतिक तौर पर अहम माना गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर