VISITORS

0 1 8 8 6 0

August 13, 2026 3:50 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंडिगो की 8 उड़ानें फिर निरस्त

बार बार निरस्त हो रही उड़ानों से यात्रियों को हो रही दिक्कत 

शब्द अग्नि / इंदौर। नए साल में भी इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कंपनी ने इंदौर से संचालित होने वाली 8 उड़ानों को निरस्त कर दिया। इनमें दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई जाने वाली प्रमुख उड़ानें शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को भी इंडिगो की 6 उड़ानें निरस्त की गई थीं। इंडिगो द्वारा क्रू मेंबर की कमी का हवाला देकर एक दिसंबर 2025 से उड़ानें निरस्त की जा रही हैं। एक माह बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। रोजाना उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो की ओर से उड़ानें निरस्त किए जाने के पीछे कहीं ऑपरेशनल तो कहीं खराब मौसम को वजह बताया जा रहा है। हालांकि यात्रियों का कहना है कि आखिरी समय में फ्लाइट कैंसिल होने से उनकी पूरी यात्रा योजना बिगड़ जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर