VISITORS

0 1 4 9 2 0

June 29, 2026 1:14 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 1:14 pm

पुलिसकर्मी ने शिक्षक को पीटा

बकायादारों की सूची मांगने पर पुलिसकर्मी ने शिक्षक को बुलाकर पीटा

शब्द अग्नि / इंदौर | बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना प्रीमियम पार्क कॉलोनी की है। विक्रांत सुभाषचंद्र व्यास ने आरोपित रविंद्र चौहान, आशीष और संतोष के खिलाफ रिपोर्ट की है। विक्रांत कोचिंग सेंटर में शिक्षक है। कॉलोनी में रहवासी संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। फिलहाल रविंद्र चौहान अध्यक्ष है। आरोप है कि उसने बकाया राशि जमा करने के लिए ऑफिस बुलाया था। विक्रांत द्वारा बकायादारों और खाली प्लाटों की जानकारी मांगी तो रविंद्र भड़क गया। उसने सुपरवाइजर आशीष और कर्मचारी संतोष को बुला कर हमला कर दिया। रहवासी अंकित शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष ), दिलीप बराल, अभिषेक जोशी और सुबोध के मुताबिक हमले में विक्रांत के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। आरोपित पुलिसकर्मी होने की धोंस देता है। वह पूर्व में भी विवाद कर चुका है। हमले के बाद रविंद्र ने थाने पर कॉल लगा दिया था। एफआईआर के लिए मशक्कत करना पड़ी। एसीपी को घटनाक्रम बताने पर थाने में केस दर्ज किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर