विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था के महोत्सव में देशभर की 900 महिलाए शामिल हुई
शब्द अग्नि न्युज / इंदौर। विप्र समाज की संस्था नारी शक्ति सेवा संस्था का वार्षिक महोत्सव संस्थापक अध्यक्ष प्रमिला कैलाश शर्मा के सानिध्य में बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ पर संपन्न हुआ। महोत्सव के तहत स्मारिका का विमोचन, सेवा सम्मान, भजन संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए। समारोह के अतिथि संत अण्णा महाराज महामण्डलेश्वर पवनदास महाराज, विप्र प्रमुख पं. योगेन्द्र महंत, डॉ. अलका भार्गव, गौरव गोयल सरिता शर्मा योगेश मिश्रा थे। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि “जिस प्रकार उपयोग के बिना धन व्यर्थ है, भूख के बिना भोजन का कोई महत्व नहीं, और होश के बिना जोश दिशाहीन होता है, उसी प्रकार बिना लक्ष्य के जीवन भी अर्थहीन हो जाता है। लक्ष्य ही जीवन को दिशा देता है, मेहनत को मक़सद देता है और सपनों को हकीकत में बदलने की ताक़त देता है। इसलिए लक्ष्य तय करें, उस पर विश्वास रखें और पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहें , क्योंकि लक्ष्य के साथ जिया गया
जीवन ही सच्चा जीवन होता है।
विशेष अतिथि दीपक वाघ, भूषण भाई, मोनिका दुबे, सुनीता पाठक थे। महोत्सव मे सबका साथ सबका विश्वास का वातावरण बना रहा। सभी अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन किया और आयोजन की सराहना की। मीडिया प्रभारी प्रवीण जोशी ने बताया कि महिलाओ ने फेन्सी आयटम्, हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के विभिन्न स्टाल्स लगाए।
मातारानी का विशेष दरबार सजाया गया और 56 भोग लगाए गए। भजन संध्या मे महिलाओ ने सुमधुर भजन गाए। सबसे अच्छी संजा बनाने वाली बालिका को नगद राशि देकर सम्मानित किया। महोत्सव में मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों की 900 महिलाएं शामिल हुई। अतिथियों का शाल श्रीफल से स्वागत संस्थापक अध्यक्ष प्रमिला कैलाश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा, अंजू भार्गव, मीना पाठक, मंजु शर्मा, रेखा दुबे, मणीमाला शर्मा ने किया। महोत्सव में महिलाओ
–
ने अपने विचार और सुझाव भी प्रस्तुत किये।
Author: Shabd Agni
.
