VISITORS

0 0 6 0 3 3

February 11, 2026 10:47 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 10:47 am

अनाथ बच्चों के बीच मनाया खुर्शीद का जन्मदिन

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के जन्मदिन पर सेवा कार्यों के साथ बांटी खुशियां अनाथ आश्रम में बच्चों के बीच काटा केक, सेवा कार्य भी किए

शब्द अग्नि न्युज / इंदौर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का जन्मदिन शहर के के एक अनाथ आश्रम में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच केक काटा गया और उन्हें खुशियों के पल साझा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य जन्मदिन को औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए समाज के वंचित वर्ग के साथ सहभागिता निभाना रहा।

हर्ष खंडेलवाल ने बताया कि बेहद संजीदा, संवदेनशील व्यक्तित्व के धनी हिंदुस्तान के नामी की भारत के भूतपूर्व विदेश मंत्री, लोकसभा सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट सलमान खुर्शीद साहब के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य किए गए। अनाथ आश्रम में रह रहे बच्चों के साथ समय बिताया गया, उन्हें उपहार वितरित किए गए और उनके साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखते ही बनता था। आयोजन के दौरान बच्चों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें विशेष अपनापन महसूस हुआ। हर्ष खंडेलवाल ने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का जन्मदिन सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाना एक सकारात्मक संदेश देता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें

यह अहसास होता है कि समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाएंगे ताकि जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां लाई जा सकें। उल्लेखनीय है कि सलमान खुर्शीद देश के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। वे पूर्व विदेश मंत्री होने के साथ-साथ दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। उनके सार्वजनिक जीवन में सामाजिक सरोकारों को हमेशा प्राथमिकता दी गई है। इसी भावना के अनुरूप उनका जन्मदिन अनाथ बच्चों के बीच मनाया जाना एक प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है। हर्ष खंडेलवाल ने बताया कि नामचीन वकील सलमान खुर्शीद के सानिध्य में काम करना मेरा सौभाग्य है। प्रकृति व पशु पक्षी प्रेमी ऐसे महापुरुष के जन्मदिन पर सेवा कार्य करते हुए बच्चों के बीच उनका जन्मदिन मनाकर श्री खुर्शीद की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर