VISITORS

0 0 7 4 3 5

May 14, 2026 2:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 2:03 am

युवती ने कॉलसेंटर कर्मचारी को चप्पल से पीटा

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। लसूड़िया क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती ने कथित तौर पर परेशान करने वाले युवक की सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से एक कॉल सेंटर में कार्यरत है। वहीं मोहम्मद अब्दुल सलाम उसी कॉल सेंटर में एमओ के पद पर काम करता था। युवती का आरोप है कि नवंबर 2025 से आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था और दोस्ती बढ़ाने के लिए दबाव बना रहा था । आरोपी उसे यह कहकर बहलाने की कोशिश करता था कि उसकी बात मानने से उसका भविष्य बेहतर हो जाएगा। पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार आरोपी को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया और कहा कि अगर वह उसकी बात माने तो सारी व्यवस्था कर देगा। इन हरकतों से परेशान होकर युवती ने दिसंबर 2025 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया, हालांकि नोटिस पीरियड के चलते उसे दो महीने तक काम पर जाना पड़ा। पीड़िता का आरोप है कि जब आरोपी को उसके नौकरी छोड़ने की जानकारी मिली, तो उसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। गुरुवार को आरोपी ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद युवती ने विरोध किया तो वह वहां से भाग गया। इसके बाद युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।
कार्यकर्ताओं ने आरोपी को ढूंढ निकाला, जहां गुस्से में युवती ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। बजरंग दल के संयोजक जयंश मौर्य और देवा शर्मा ने दावा किया कि आरोपी के मोबाइल फोन से अन्य युवतियों के नंबर और कथित तौर पर आपत्तिजनक चैट भी मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर