शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से पीड़ित किसानों का महासम्मेलन 16 जनवरी को शिप्रा में आयोजित किया जा रहा है। इस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी भाग लेंगे। यह सम्मेलन 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे शिप्रा में होगा। किसानों का महासम्मेलन किसान पंचायत में भूमि अधिग्रहण 2014 लागू करवाने के साथ आउटर रिंग रोड एवं ग्रीन फील्ड कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट को रद्द करने के प्रस्ताव पास किए जाएंगे।
यह जानकारी किसान नेता हंसराज मंडलोई ने दी । इस किसान महासम्मेलन में आउटर रिंग रोड इंदौर जो कि तीन जिलों की सीमा में से निकलती है एवं इसमें किसानों की बहुमूल्य जमीन जा रही है एवं नाममात्र का मुआवजा दिया जा रहा है। यदि सरकार इस सड़क को बनाना चाहती है तो फिर गाइड लाइन बढ़ाकर बाजार मूल्य से 6 गुना मुआवजा करने की मांग की जाएगी। ग्रीन फील्ड कॉरिडोर इंदौर से उज्जैन को रद्द करने का प्रस्ताव भी किसान सम्मेलन में पास किया जाएगा। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 प्रति क्विंटल करने एवं गेहूं का समर्थन मूल्य 4000 प्रति क्विंटल करने की मांग करेंगे। इंदौर- बुधनी रेलवे लाइन एवं इंदौर – मनमाड़ रेलवे लाइन में किसानों को बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा दिए जाने का प्रस्तावित पास किया जाएगा।
Author: Shabd Agni
.
