VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 5:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 5:03 am

शादी का झांसा देकर किया रेप और कई आरोप

शब्द अग्नि / इंदौर | तिलक नगर थाना क्षेत्र में नाम बदलकर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय पीड़िता हिंदूवादी नेताओं के पास पहुंची और हरियाणा निवासी आरोपी को बहाने से इंदौर बुलाया गया। जहां गुरुवार रात हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और तिलकनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
तिलक नगर पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अजय उर्फ सलमान पुत्र इसरार खान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हरियाणा के रूप हुई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी से करीब छह साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी ने खुद को अजय बताकर पहचान छिपाई और बातचीत के दौरान पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा और उसके बच्चों को भी अपनाएगा। पीड़िता के मुताबिक वह पहले से शादीशुदा है और पति से अलग रहकर इंदौर की एक कैंटीन में काम करती है।

आरोपी ने शादी के लिए कुछ समय मांगा, लेकिन संबंध बनाने के बाद वह टालमटोल करता रहा। करीब तीन साल पहले आरोपी पीड़िता को हरियाणा घुमाने ले गया, जहां उसके मोबाइल पर रोशनी खान नाम की महिला के लगातार कॉल आने लगे। पूछताछ करने पर आरोपी ने बात टाल दी, लेकिन बाद में पीड़िता की रोशनी से बात हो गई और पता चला कि आरोपी का असली नाम सलमान है और रोशनी खान उसकी पत्नी है। जब पीड़िता ने विरोध किया और उससे अलग होने की बात कही तो आरोपी ने पत्नी को तलाक देने का भरोसा दिया और साथ रहने की बात कही। इस दौरान उसने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। इंदौर लौटने के बाद पीड़िता ने उससे संपर्क तोड़ लिया, लेकिन आरोपी ने अलग-अलग नंबरों और फर्जी आईडी से कॉल व मैसेज कर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

आरोप है कि सितंबर 2025 में आरोपी इंदौर आया और तिलक नगर क्षेत्र के एक होटल में पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने अपनी सहेली को पूरी बात बताई और बाद में हिंदूवादी संगठन के लक्की रघुवंशी से संपर्क किया। पीड़िता ने तिलक नगर पुलिस को अजय उर्फ सलमान के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और ऐसा न करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का जिक्र है। पुलिस ने संबंधित अपराधों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर