VISITORS

0 1 8 8 1 5

August 12, 2026 10:09 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बड़वानी : पुलिस का यातायात जागरूकता कार्यक्रम।

पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में रोटरी क्लब के नेतृत्व में सेंधवा शहर व ग्रामीण पुलिस द्वारा हेलमेट वितरण किया, 

शब्द अग्नि/नौशाद अली/ बड़वानी पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के नेतृत्व में सेंधवा पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चलाने वाले आमजनो एवं पुलिसकर्मी को हेलमेट पहनाकर व गुलाब का फूल देकर सम्मान किया। सेंधवा में नारायणदास अस्पताल सेंधवा के पास एवं जोगवाडा ग्राम पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध मे जानकारी देकर वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, आदि की उपयोगिता के बारे में बताया। एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा बिना हेलमेट पहने मोटर साइकल चालकों को हेलमेट देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु दी समझाइश।

यातायात नियमो का पालन करने वालो को फूल देकर सम्मानित करते सेंधवा टीआई
यातायात नियमो का पालन करने वालो को फूल देकर सम्मानित करते सेंधवा टीआई बलजीत सिंह बिसेन,  

सेंधवा शहर की सामाजिक संस्था “रोटरी क्लब ऑफ सेंधवा” द्वारा पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर, SDOP सेंधवा अजय वाघमारे, शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन एवं उनकी टीम की उपस्थिति में नारायणदास अस्पताल सेंधवा के पास यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात जागरूकता कार्यक्रम में बड़वानी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगदीश डावर द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सावधानी पूर्वक वाहन चलाने हेतु बताया गया। साथ ही हेमलेट पहनकर मोटर साइकल चलाने वाले आमजन का गुलाब का फूल देकर सम्मान किया गया एवं जोगवाड़ा रोड़ पर भी सेंधवा ग्रामीण पुलिस यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना सेंधवा शहर पर पदस्थ आर.384 गोपाल पटेल बड़वानी से शासकीय कार्य उपरांत हेलमेट पहनकर मोटर साइकिल चलाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षक के उत्साहवर्धन हेतु गुलाब का फूल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा बिना हेलमेट पहने मोटर साइकल चालकों को हेलमेट प्रदाय कर हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में भी बताया गया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर