VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 1:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 1:32 pm

चाइनीज मांझा-10 पर कार्रवाई, 3 को किया जिलाबदर

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। पुलिस कमिश्नर ने चाइनीज मांझे को लेकर 10 लोगों पर कार्रवाई की है। इसमें 3 लोगों को जिलाबदर किया गया है। वहीं 7 को छह माह की अवधि तक थाने में आकर हाजिरी देने के लिए आदेश दिया गया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चाइनीज मांजे के अवैध कामों में लिप्त इरफान उर्फ इफ्तेखार निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी को 1 साल के लिए जिलाबदर किया गया है। वहीं तनवीर उर्फ तन्नू उर्फ मसूदी पुत्र अब्दुल गनी निवासी हिना पैलेस कालोनी और रोहित पुत्र विक्रम धनगर निवासी मेघदूत नगर को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस कमिश्नर ने मनीष पुत्र कन्हैयालाल अग्रवाल निवासी स्कीम नंबर 78, राहुल पुत्र रामलाल सोलंकी निवासी भवानी नगर और अमन उर्फ लाल उर्फ ऋषिराज पुत्र सियाराम चंदले और समीर उर्फ सोनू पुत्र अकील मेव को 6 माह के लिए थाने में प्रतिदिन हाजिरी देना होगी। इसके साथ ही रवि उर्फ काला पुत्र राजू सितोले निवासी राहुल गांधी नगर, सलमान पुत्र अब्दुल सईद कुरैशी निवासी लालगली और मोहित उर्फ बिट्टू पुत्र प्यारेलाल नरवले निवासी जोशी मोहल्ला को 1 साल के लिए थाने आना होगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर