VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 11:01 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 11:01 pm

इंदौर : महिला की संदेहास्पद मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। राजेंद्र नगर में एक महिला की मौत हो गई। उसकी तबीयत अचानक खराब होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन को सूचना दी। बाद में उसकी मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद बहन ने पुलिस को सूचना दी। राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार, बुधनगर की रहने वाली अनिता (22 वर्ष), पुत्री उमेश पिंगले की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। पति उमेश ने अपनी साली माधवी को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद अस्पताल ले जाते समय अनिता की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई । परिवार के अनुसार, अनिता के मायके पक्ष के लोग महाराष्ट्र के मुंबई के पास रहते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर