VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 12, 2026 11:54 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज माघ मेले में आग लगी, कल्पवासी भागे

फायरकर्मी – संतों ने डेढ़ घंटे में आग बुझाई; लपटें 5 किमी दूर से दिखीं
शब्द अग्नि न्यूज़ / प्रयागराज। प्रयागराज माघ मेले में लगे नारायण शुक्ला धाम शिविर में मंगलवार शाम आग लग गई। इससे 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। शिविर में कल्पवास कर रहे लोग जान बचाकर भागे । एक कल्पवासी के झुलसने की सूचना है। शिविर सेक्टर 5 में है। 5 KM दूर से ही आग की लपटें और धुआं दिख रहा था। पुलिस और संतों ने बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग रुक-रुककर भड़क रही थी । करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग बुझा ली गई। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट वजह बताई जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर