VISITORS

0 0 7 4 3 4

May 14, 2026 1:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 1:56 am

नशे में उत्पात कारों-गुमठियों में तोड़फोड़

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर | भंवरकुआ इलाके में तीन बदमाशों ने नशे में इलाके में उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने गुमटी और ठेलों को पलटने के साथ-साथ कई कारों के कांच भी तोड़ दिए । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और मंगलवार को तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
डीसीपी आनंद कल्यादगी ने बताया कि इंद्रपुरी इलाके में रविवार रात एक चौकीदार से मारपीट की गई और गुमटी जैसी दुकानों और चारपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की गई, जिसका वीडियो सामने आया। पुलिस ने जांच में आशु, रोनी और विक्की नाम के तीन आरोपियों की पहचान की और उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों ने नशे में लोगों से मारपीट भी की थी। बताया जाता है कि आरोपियों ने यहां के रहवासियों की चार से अधिक कारों में तोड़फोड़ की। पुलिस उनके और भी अपराधों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर