VISITORS

0 1 4 8 0 7

June 28, 2026 4:20 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 4:20 am

टाइल्स से भरा ट्रक लोडिंग वाहन पर पलटा

शब्द अग्नि न्यूज़ / रतलाम। रतलाम-झाबुआ रोड पर सोमवार रात टाइल्स लोड एक ट्रक चढ़ाई चढ़ते समय रिवर्स हुआ और पीछे आ रहे लोडिंग वाहन पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से लोडिंग वाहन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही जान चली गई। शव बुरी तरह चिपक गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को करीब ढाई घंटे मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में दो रतलाम और एक झाबुआ का रहने वाला था। हादसा बिलपांक थाना क्षेत्र के गांव उंडवा के पास रात करीब 10 से 10.30 बजे के बीच हुआ । झाबुआ की तरफ से रतलाम आ रहा ट्रक कोयला घाटी की चढ़ाई चढ़ रहा था। तभी वह असंतुलित होकर रिवर्स हो गया। इससे पीछे चल रहा छोटा लोडिंग वाहन उसकी चपेट में आ गया। ट्रक रिवर्स होकर लोडिंग वाहन पर पलट गया और दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। लोडिंग वाहन में अंडे के खाली रैकेट रखे थे। मृतकों की पहचान अब्दुल हमीद (50) पिता फैज मोहम्मद निवासी झाबुआ, रियाज ( 48 ) पिता शब्बीर अहमद निवासी सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास (रतलाम) और जफर ( 52 ) पिता अब्दुल शकूर निवासी मोहन टॉकिज पिंजारवाड़ी (रतलाम) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि संभवतः ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आने पर वह रिवर्स हुआ और पीछे चल रहे लोडिंग वाहन पर चढ़ते हुए पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर