VISITORS

0 1 0 5 5 8

June 10, 2026 8:31 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 8:31 am

कार और ट्रक की भिड़ंत, 6 महिलाओं की मौत

शब्द अग्नि / सीकर / फतेहपुर । मकर संक्रांति पर फतेहपुर शेखावाटी में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की मां-बेटी व दो पुत्रवधुओं व देवरानी सहित छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हरसावा गांव के पास हुआ, जहां अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में रघुनाथपुरा निवासी मोहिनी देवी (80), उनकी बेटी इंद्रा (60) दो पुत्र वधू तुलसी (45) पत्नी ललित और चंदा देवी (55) पत्नी सुरेंद्र, देवरानी संतोष ( 45 ), जेठ के बेटे की बहू आशा (60) पत्नी मुरारी की मौत हो गई। वहीं मोहिनी की पोती सोनू पुत्री सुरेंद्र, पुत्रवधु बरखा पत्नी ओमप्रकाश व चालक मांडेला निवासी वसीम को गंभीर रूप घायल होने पर सीकर रेफर किया गया। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों के शव भी बड़ी मुश्किल से निकाले जा सके। जानकारी के अनुसार मृतका मोहिनी देवी की ननद की लक्ष्मणगढ़ में मौत होने पर परिवार दाह संस्कार में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय हादसा घर से करीब पांच किमी पहले हुआ। सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र देगड़ा ने बताया कि दाह संस्कार में शामिल होने के करीब दो दर्जन लोग चार गाड़ियों में गए थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर