VISITORS

0 1 2 2 6 9

June 15, 2026 3:50 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 3:50 pm

उज्जैन : पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव शुरू

सीएम ने किया भगवान का पूजन, बोले- भोपाल की तरह उज्जैन में भी लगेगा वन मेला
शब्द अग्नि /उज्जैन। संक्राति पर्व से श्री महाकाल लोक में पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव की शुरुआत हुई। आयोजन 18 जनवरी तक महाकाल महालोक एवं त्रिवेणी संग्रहालय में किया जा रहा है। पहले दिन सीएम डॉ. मोहन यादव ने महाकाल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
डॉ. यादव ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि मध्य प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग हैं। यहां कई लोक बन रहे हैं। उज्जैन में अब तक श्रावण महोत्सव होता था। गुड़ी पड़वा से हमने तीन महीने चलने वाला उत्सव शुरू किया, जिसमें इस बार भी वाहनों पर ग्वालियर की मेले की तरह छूट मिलती रहेगी। भोपाल में लगने वाला वन सम्पदा का वन मेला की तरह अब उज्जैन में भी वन मेला लगेगा। अगली बार 25 जनवरी को आऊंगा, उस दिन हरिफाटक ब्रिज को सिक्स लेन करने, स्पोट्र्स कांप्लेक्स, सिंहस्थ बायपास की रोड का भूमि पूजन सहित सुबह होने वाले राहगीरी कार्यक्रम में भी शामिल होऊंगा। इससे पहले सीएम और सिंगर शंकर महादेवन ने आयोजन से पूर्व भगवान महाकाल का पूजन किया। मंच से ख्यात सिंगर पद्मश्री शंकर महादेवन द्वारा ‘शिवोऽहम्’ की प्रस्तुति दी।
पार्श्व गायक शंकर महादेवन एवं उनके पुत्र सिद्धार्थ और शिवम ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकाल जी के दर्शन किए। इस दौरान नंदी हाल में बैठकर तीनों ने शिव भोला भंडारी भजन भी गाया। शंकर महादेवन भास्कर से बोले- महाकाल मंदिर की व्यवस्था टॉप क्लास है। यहां की सफाई मंच वाशरूम आने जाने के रास्ते किसी इंटरनेशनल कार्यक्रम की तरह नजर आ रहा है। सीएम ने बटन दबाकर महाकाल मंदिर की नई वेबसाइट और नए बनने वाले भक्त निवास के साथ ही दान के लिए नए पोर्टल का शुभारंभ किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर