VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:55 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

शादी नहीं होने से था तनाव में, जहर खा लिया

शब्द अग्नि / इंदौर। खुडैल के देवगुराड़िया में रहने वाले सचिन ( 38 ), पुत्र किशोर मालवीय ने अपने घर में जहर खा लिया। मंगलवार रात में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार के लोगों ने बताया कि सचिन लांड्री का काम करता था। परिवार में एक बड़ा भाई और माता-पिता हैं । सचिन की काफी समय से शादी नहीं हो रही थी, जिसके चलते वह डिप्रेशन में था। दोपहर में उसने जहर लिया । जब परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तब उसने तनाव में जहर खाने की बात कही। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर