VISITORS

0 0 7 2 0 6

April 2, 2026 7:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 7:04 pm

फ्लैट दिलाने के नाम पर 13.21 लाख की धोखाधड़ी

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। कनाडिया क्षेत्र में एक फ्लैट बेचने के नाम पर रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ब्रोकर ने खरीदार से रुपए लेकर अपने पास रख लिए, जबकि फ्लैट की मालकिन को इस लेन-देन की कोई जानकारी नहीं दी। बाद में फ्लैट खरीदने वाले व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
कनाडिया पुलिस ने अक्षय बोडोने, निवासी विजयनगर, की शिकायत पर मोहित पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी विजयनगर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अक्षय ने बताया कि वह व्यापारी है। उनके पास प्रॉपर्टी ब्रोकर मोहित शर्मा एक प्रस्ताव लेकर आया था। उसने बताया कि सूर्याश अपार्टमेंट, आलोक नगर में एक फ्लैट है, जो उन्हें काफी कम रुपए में मिल सकता है। इसके बाद आरोपी ने 9 अक्टूबर 2024 को ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 13 लाख 21 हजार रुपए उनसे लेकर अपने पास रख लिए। समय बीतने के बावजूद न तो फ्लैट की रजिस्ट्री हुई और न ही कब्जे को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू की गई। बाद में जब अक्षय ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस फ्लैट की मालकिन हिना शेख हैं। उन्होंने बताया कि मोहित शर्मा से उनका किसी तरह का कोई संपर्क नहीं है और न ही उन्हें किसी प्रकार की रकम मिली है । इसके बाद अक्षय ने थाने में शिकायत की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर