VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 10:25 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 10:25 am

इंदौर पहुंचे टीम इंडिया- न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

शब्द अग्नि न्यूज़ /इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें गुरुवार को इंदौर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर सबसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, मो. सिराज, कोच गौतम गंभीर भी पहुंचे। टीम के सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुए।
दोनों टीमों के लिए अलग- अलग बसों का इंतजाम किया गया। इस बीच एयरपोर्ट और होटल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। इस मुकाबले के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इंदौर आने वाले हैं। इसको लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला खेलेंगी। दोनों टीमें 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में भिड़ेंगी। शाम के सत्र में कुछ खिलाड़ी अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

वहीं दोनों टीमें अगले दो दिन तक दोनों टीमें दोपहर और शाम के सत्र में ऑफिशियल प्रैक्टिस करेंगी। इस स्टेडियम की क्षमता 26 हजार दर्शकों की है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक 7 वनडे मैच हो चुके हैं। अब तक सभी भारत ने जीते हैं। इंदौर में पिछला वनडे मुकाबला 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। मैच के दिन इंदौर में पूरे दिन में धूप निकलेगी। जिससे मैच में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। टेम्परेचर 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। राजकोट में ओस इतनी ज्यादा नहीं होगी कि गेंद पकड़ने में दिक्कत हो, लेकिन ठंडे मौसम की वजह से पिच थोड़ी तेज हो सकती है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी-20 सीरीज के मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार एप पर होगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर