VISITORS

0 1 8 8 2 3

August 12, 2026 11:04 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचेगी 32वीं किश्त

शब्द अग्नि न्यूज़ / भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त का अंतरण करेंगे। यह कार्यक्रम नर्मदापुरम जिले के माखन नगर ( बाबई) में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में होगा। इस अवसर पर प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1836 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
लाड़ली बहना योजना ने सीएम करेंगे 1836 करोड़ रुपये का अंतरण
प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान प्रदान किया है। राज्य सरकार आने वाले समय में योजना से जुड़ी महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करेगी, ताकि वे आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बन सकें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। योजना के तहत नवंबर 2025 से सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान में पात्र महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग की राशि भी
मुख्यमंत्री सम्मेलन के दौरान लगभग 29 लाख पात्र बहनों के खातों में गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त राशि का भी अंतरण करेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर