VISITORS

0 1 4 9 6 4

June 30, 2026 1:30 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 30, 2026 1:30 am

अभिनेता दिलीप जोशी ने किए महाकाल के दर्शन,

 पूजा-अर्चना कर बोले- यहां आकर आनंद और अद्भुत शांति का होता है अनुभव
शब्द अग्नि न्यूज़ / उज्जैन। टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ने शुक्रवार को महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दिलीप जोशी का पारंपरिक स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महाकाल लोक बनने के बाद पहली यात्रा अभिनेता दिलीप जोशी ने कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद यह मेरी पहली यात्रा है। इससे पहले मैं दो-तीन बार बाबा महाकाल के दर्शन कर चुका हूं और एक बार भस्म आरती में भी शामिल हुआ था। आज पूरा परिसर बदला हुआ नजर आ रहा है। यहां आकर बहुत आनंद और अद्भुत शांति
का अनुभव होता है। उन्होंने आगे कहा, हम ब्राह्मणों के लिए भगवान महाकाल आदि देव हैं। उनके दर्शन जितनी बार किए जाएं उतने ही कम हैं। जब बाबा का बुलावा आता है, तब स्वयं यहां पहुंचने का सौभाग्य मिलता है। आज दर्शन पाकर मन अत्यंत प्रसन्न है।’
केएल – गौतम गंभीर राहुल-‍ भी कर चुके दर्शन अभिनेता ने यह भी बताया कि वे भविष्य में अपने परिवार के साथ पुनः बाबा महाकाल के दर्शन करने अवश्य आएंगे। इससे पहले क्रिकेटर केएल राहुल और गौतम गंभीर भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। विशिष्ट व्यक्तियों के लगातार आगमन से उज्जैन की धार्मिक गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था और अधिक प्रबल हो रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर