VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 5:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 5:33 pm

एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री पर मारा छापा

10 किलो एमडी, बंदूक, 91 कारतूस, दो मोर… चंदन की लकडियां मिली
शब्द अग्नि न्यूज़ ।/रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब ढाई बजे की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 10 किलो से अधिक तैयार एमडी ड्रग, करीब 3 करोड़ रुपए मूल्य का केमिकल, 12 बोर की बंदूक, 91 कारतूस, दो मोर और चंदन की लकडिय़ां बरामद की हैं।
पुलिस ने छापे के दौरान 16 लोगों को हिरासत में लिया। करीब 12 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे घर के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। महिलाओं को भी गिरफ्तार कर सीधे कालूखेड़ा थाने ले जाया गया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीण आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग फैक्ट्री मालिक सांसद चंद्रशेखर का करीबी करते रहे। जब आरोपियों को पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने जय जय श्री राम के नारे भी लगाए। फैक्ट्री मालिक चुनाव लड़ चुका है पुलिस के अनुसार, जिस मकान में फैक्ट्री चल रही थी, वह दिलावर खान पठान का है। दिलावर चिकलाना गांव का निवासी है और आजाद समाज पार्टी से जुड़ा रहा है। वह यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर का करीबी बताया जा रहा है।
दिलावर 2023 में जावरा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुका है और पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी भी रहा है।
पूरी तरह गोपनीय रखी गई कार्रवाई – नशे की फैक्ट्री की सूचना मिलने के बाद एसपी अमित कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पुलिस बल के साथ चिकलाना पहुंचे और एक मकान पर दबिश दी। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि टीम में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी, जिस परिसर में फैक्ट्री चल रही थी, वहीं दिलावर का परिवार भी रहता है। कार्रवाई के दौरान किसी भी परिजन को बाहर नहीं आने दिया गया। मीडिया को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
हथियार और रॉ मटेरियल भी बरामद पुलिस को मौके से भारी मात्रा में रॉ मटेरियल मिला है, जिससे एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी। साथ ही 12 बोर की बंदूकें और बड़ी संख्या में कारतूस भी जब्त किए गए हैं। एसपी अमित कुमार भोपाल में रहते हुए लगातार कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस की विशेष टीमें पिछले तीन दिनों से इलाके की रेकी कर रही थीं। एमपी में पहली बार राज्य पुलिस ने पकड़ी एमडी फैक्ट्री बताया जा रहा है कि यह मध्यप्रदेश का पहला मामला है, जिसमें राज्य पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। इससे पहले इस तरह की कार्रवाई एनसीबी या अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जाती रही हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर