VISITORS

0 1 4 9 5 7

June 29, 2026 11:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 11:21 pm

हवन-अनुष्ठान कर जीत की कामना की

भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर में रविवार को होने वाले मैच को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। भारतीय और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम इंदौर पहुंच गई हैं। मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां वे हवन अनुष्ठान में शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चार किया।
पूजन अनुष्ठान के बाद गौतम गंभीर ने माता के दरबार में कुछ समय बिताया। गर्भगृह में मुख्य पुजारी दिनेश गुरू ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई। इधर, इंदौर में दोनों ही टीमें प्रैक्टिस करने मैदान में उतरीं। इधर क्रिकेटर केएल राहुल उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा की।
क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि ड्यू यानी ओस गिरने से शाम होते-होते बॉलिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इंदौर के दर्शकों को इस बार सबसे ज्यादा उत्साह रोहित और विराट को लेकर है। एक्सपर्ट का मानना है कि रोहित अच्छी शुरुआत देंगे, लेकिन अपने व्यक्तिगत स्कोर को 200 तक इस पिच पर नहीं ले जा पाएंगे। इंदौर के होलकर मैदान के रिकॉर्ड की बात करें तो यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंदौर के मैदान में अधिकांश समय पहले बैटिंग करने वाली टीम जीतती है, लेकिन कल के मैच में ओस गिरने के कारण पहले फील्डिंग करना ज्यादा ठीक रहेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर