VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 2:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 2:10 pm

महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। गांधी नगर इलाके में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में पति ने कमरे में उसे फंदे पर लटके देखा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। महिला का मायका देवास में है। उन्हें सूचना दी गई है।
गांधी नगर पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि सुपर कॉरिडोर में रहने वाली मुस्कान ( 32 ), पति अश्विन प्रजापति ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह अपने दो साल के बेटे के साथ कमरे में थी। दोपहर में बेटे को सुलाने के बाद उसने यह कदम उठाया। पति अश्विन ने पुलिस को जानकारी दी। अश्विन और मुस्कान की शादी को करीब चार साल हुए हैं। अश्विन इलाके में ही एक कैफे संचालित करता है। बताया जाता है कि मुस्कान की सास सुबह घर से झगड़ा करने के बाद किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थी। मायके पक्ष से मामी सीमा ने बताया कि आए दिन पति अश्विन और सास सुनीता उसे किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। गुरुवार को मुस्कान अपने ससुराल आई थी। उसने पहले अपनी मां से इंदौर ससुराल आने की बात से इनकार किया था, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे समझाकर भेज दिया था। इसके बाद सुबह मां ने देवास से बेटी मुस्कान को कॉल किया। उसने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने जमाई अश्विन को कॉल किया। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी फंदे पर थी। मुस्कान के परिवार में उसके दो भाई हैं, वहीं पिता नगर निगम में नौकरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक, अभी मुस्कान के माता-पिता के बयान नहीं हो पाए हैं। मामले में जांच की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर