VISITORS

0 0 7 1 8 6

March 31, 2026 1:46 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 1:46 pm

ग्राहक पंचायत की नई टीम अब करेगी आपकी मदद

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा समर्पण दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत के सह- सेवा प्रमुख नंदकिशोर नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि भारत को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने के लिए ग्राहक पंचायत के माध्यम लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्र और संगठन दोनों हमारे हैं, इसलिए इनके संचालन हेतु समय और साधन जुटाने की जिम्मेदारी भी हमारी ही है। नागर ने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत समर्पण के बिना राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं है, और उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी शक्ति से राष्ट्र सेवा में जुटने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि मनीष स्वामी ने बताया कि ग्राहक पंचायत के निरंतर जन-जागरण अभियानों का सकारात्मक प्रभाव समाज में दिखाई देने लगा है। वर्तमान में मिलावटखोरी और उपभोक्ताओं के शोषण के विरुद्ध दर्ज होने वाली शिकायतों की संख्या में उल्लेखनीय ग्राहक सेवा प्रतिष्ठान बढ़ोतरी हुई है।

यह इस बात का प्रमाण है कि उपभोक्ता अब अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग और जागरूक हो रहे हैं। समर्पण दिवस के इस विशेष अवसर पर इंदौर महानगर की नवीन कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कौशल ने नई टीम के नामों का विवरण प्रस्तुत किया। अजय रघुवंशी को इंदौर महानगर का नया अध्यक्ष और विनोद ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया है। टीम में संध्या पगारे और मनोज पंवार को उपाध्यक्ष, जबकि कीर्ति दीक्षित और आलोक कुमावत को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वित्तीय प्रबंधन हेतु महेंद्र साहू को कोषाध्यक्ष और अरुण पाण्डे को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर