VISITORS

0 1 8 8 3 1

August 13, 2026 2:17 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पशुपतिनाथ की दान पेटी से निकले डॉलर-दिनार

शब्द अग्नि न्यूज़ । मंदसौर । मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्थित दान पेटी को बुधवार को खोला गया। पहले ही दिन की गिनती में दान पात्र से 19 लाख 72 हजार 50 रुपए से अधिक की नकद राशि निकली है। नोटों की गिनती का काम दो दिन ( बुधवार और गुरुवार) तक चलेगा। खास बात यह है कि इस बार दान में भारतीय मुद्रा के साथ-साथ विदेशी करेंसी, चांदी के आभूषण और सोना भी प्राप्त हुआ है। बुधवार को खुली दान पेटी में भारतीय नोटों के अलावा विदेशी मुद्रा भी मिली है। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का एक – एक नोट शामिल है। यह इस बात का प्रमाण है कि भगवान पशुपतिनाथ की ख्याति अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैल चुकी है। यहां न केवल देश के विभिन्न राज्यों से बल्कि विदेशी पर्यटक भी बाबा भोले के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर