VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 8:41 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 8:41 am

उद्योगपतियों के साथ जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

शब्द अग्नि न्यूज़ । खरगोन। अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर की अध्यक्षता में जिला व्यापार और उद्योग केन्द्र, खरगोन द्वारा उद्योगपतियों के साथ त्रैमासिक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

महाप्रबंधक श्री धनंजय शुक्ला ने शासन की उद्योग अनुकूल नीतियों का प्रस्तुतीकरण दिया और उद्योगों को राज्य शासन द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न प्रोत्साहन, अनुदान, छूट और रियायतों का उल्लेख किया। श्री शुक्ला ने बताया कि एमएसएमई उद्योगों, महिला उद्यमिता, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, नवकरणीय ऊर्जा, स्टार्टप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने बताया कि यह त्रैमासिक बैठक लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड, व्यापार प्रोत्साहन समिति, निवेश प्रोत्साहन समिति, निर्यात संवर्धन बोर्ड और अविकसित भूमि आवंटन के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने जिले के 6 औद्योगिक क्षेत्रों और नवस्थापित 4 औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योपतियों को आ रही समस्याओं और सुझावों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों सहित औद्योगिक क्षेत्रों के संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर