VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 2:12 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 2:12 pm

209 रन का पहाड़ 15.2 ओवर में ढहा,

 ईशान,सूर्यकुमार और किशन का धमाका; भारत का सबसे बड़ा टी20 रन चेज
शब्द अग्नि न्यूज़ । रायपुर। भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए । कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 और रचिन रवींद्र ने 44 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। ईशान किशन ने 76 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोकते हुए भारत को 15.2 ओवर में ही जीत दिला दी। भारत ने 28 गेंद शेष रहते 209 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 + लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी फुल मेंबर टीम की सबसे बड़ी जीत है।
• भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज
यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा, जिससे टीम ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही भारत 200 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करने वाली दूसरी सबसे सफल टीम बन गई है।
टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम का विस्फोटक प्रदर्शन
ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी और कप्तान सूर्यकुमार यादवके लंबे इंतजार के बाद आए अर्धशतक की बदौलत भारत ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया। टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद सकारात्मक संकेत लेकर आया। करीब दो साल बाद टीम में लौटे ईशान किशन ने अपने चयन को पूरी तरह सही साबित करते हुए महज 32 गेंदों में 76 रनों की सनसनीखेज पारी खेली। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 23 पारियों के बाद अपना पहला अर्धशतक जमाया और 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।
ईशान किशन का शानदार कमबैक
209 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत लड़खड़ाती हुई रही। दूसरे ही ओवर तक अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। किशन की पारी में 11 चौके और चार शानदार छक्के शामिल रहे। उन्होंने पुल, पिक-अप शॉट्स और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट्स से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी पारी का असर इतना गहरा रहा कि आउट होने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद आगे बढ़कर उन्हें गले लगाया। ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने टी20 करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।
सूर्या की जबरदस्त फॉर्म में वापसी
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा फरवरी से यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी कर ली है। शुक्रवार को रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में दिग्गज बल्लेबाज ने शानदार अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव ने अक्तूबर 2024 के बाद 24 पारियों के अंतराल में अपना पहला 50+ स्कोर बनाया। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 8-8 बार ऐसा किया, जबकि फिल सॉल्ट और एविन लुईस ने 7-7 बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन पूरे किए हैं। ये सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर का 22वां अर्धशतक है। इस मैच में वह 82 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 221.62 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नौ चौके और चार छक्के जड़े।
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने फॉर्म में वापसी करते हुए बीच के ओवरों में दो अहम विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाने में डेवोन कॉनवे (19) और टिम सीफर्ट ( 24 ) ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने शुरुआती ओवरों में अर्शदीप सिंह की गेंदों पर जमकर रन बटोरे। हालांकि, हर्षित राणा ने कॉनवे को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। रचिन रविंद्र (44 रन) और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन कुलदीप यादव ने फिलिप्स को गुगली पर फंसा लिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर