VISITORS

0 1 8 8 2 3

August 12, 2026 11:22 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मोदी बोले- तमिलनाडु में DMK का काउंटडाउन शुरू

शब्द अग्नि न्यूज़ । तिरुवनंतपुरम। पीएम मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु और केरल का दौरा किया। केरल के तिरुवनंतपुरम में 55 मिनट की स्पीच में पीएम ने कहा कि 1987 के पहले गुजरात में बीजेपी एक हाशिए की पार्टी थी । अखबार में दो लाइन नहीं छपती थीं। 1987 में पहली बार अहमदाबाद में नगर निगम में जीत हासिल की, वैसे ही बीजेपी ने तिरुवनंतपुरम में हासिल की। यहां से केरल में भाजपा की नींव पड़ गई है। ‘ तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में पीएम ने कहा कि राज्य के लोग कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। डीएमके सरकार का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। पीएम ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा कि तमिलनाडु सरकार बस एक परिवार की जी हुजूरी में लगी है। यहां उन्होंने 30 मिनट की स्पीच दी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर