VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 7:58 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:58 pm

चौथे टी20 टी20 में भारतीय टीम को मिली शिकस्त

शब्द अग्नि न्यूज़ । विशाखापत्तनम् । न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे टी20 मुकाबले में 50 रन से हरा दिया। मौजूदा सीरीज में यह मेहमानों की पहली जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को शुरुआती तीनों मुकाबलों में मात देकर सीरीज अपने नाम की। बुधवार को विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनके लिए शिवम दुबे ने 65 रनों की दमदार पारी खेली। इस मुकाबले के बाद अब यह सीरीज 3-1 पर पहुंच गई है। भारतीय बल्लेबाजों पर भारी पड़े न्यूजीलैंड के गेंदबाज 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए और इसके तुरंत बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों से भारत दबाव में आ गया। इसके बाद रिंकू सिंह और संजू सैमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की,
शिवम दुबे की मेहनत पर फिरा पानी; 3-1 पर पहुंची सीरीज
लेकिन दोनों बल्लेबाज रन गति बढ़ाने में सफल नहीं हो पाए। रिंकू 39 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, जबकि सैमसन 24 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। हार्दिक पांड्या भी कोई खास योगदान नहीं दे सके और भारत 11 ओवर में 82/5 के स्कोर पर पहुंच गया।
ऐसे मुश्किल समय में शिवम दुबे ने एक छोर संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और खासतौर पर लेग स्पिनर ईश सोढ़ी के एक ओवर में 29 रन बटोरकर मैच में जान फूंक दी। दुबे ने मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 23 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें सात छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्हें डीआरएस के जरिए एक जीवनदान भी मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। हर्षित राणा के साथ छठे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई, लेकिन राणा का योगदान सीमित रहा। दुर्भाग्यपूर्ण रनआउट में दुबे के आउट होते ही भारत की उम्मीदें भी खत्म हो गई। पूरी टीम 18.4 ओवर में 165
रन पर ऑलआउट हो गई और भारत को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद भारत सीरीज में 3-1 से आगे है।
न्यूजीलैंड की पारी
इससे पहले, न्यूजीलैंड की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने भारतीय गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाया। सीफर्ट ने पारी के पहले ही ओवरों में आक्रामक रुख अपनाया और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के एक ओवर में लगातार तीन चौके जड़ दिए। इसके बाद उन्होंने हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी बेहतरीन शॉट लगाए। न्यूजीलैंड ने मात्र चार ओवर में 50 रन पूरे कर लिए और पावरप्ले के अंत तक बिना विकेट गंवाए 71 रन बना लिए।
सीफर्ट ने 36 गेंदों में 62 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। दूसरे छोर पर कॉनवे ने शुरुआत में संभलकर खेला लेकिन बाद में रवि बिश्नोई के एक ओवर में चौका और छक्का लगाकर रफ्तार पकड़ी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा जब कॉनवे 44 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में वापसी की और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिससे न्यूजीलैंड की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई।
मध्यक्रम में विकेट गिरने के बावजूद डेरिल मिचेल ने अंत के ओवरों में जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 18 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और डेथ ओवरों में अहम छक्के लगाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए, जो भारत के सामने एक बड़ा लक्ष्य था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर