VISITORS

0 1 8 9 0 5

August 14, 2026 3:56 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

फसल बर्बाद होने पर किसान ने दी जान

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। जिले में आंधी, पानी और ओले से फसल बर्बाद होने के कारण बुधवार सुबह 30 साल के किसान ने आत्महत्या कर ली। उनका शव खेत में फांसी के फंदे पर मिला । फांसी लगाने से पहले किसान ने खराब फसल के वीडियो के साथ तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही, मुझको सजा दी प्यार की, ऐसा क्या गुनाह किया गाने का वॉट्सएप स्टेटस लगाया था। पुलिस के अनुसार, मृत किसान का नाम पंकज मालवीय था । वह तराना तहसील के खेड़ा जामुनिया गांव में रहते थे। उन्होंने करीब 6 बीघा जमीन पर गेहूं की फसल लगाई थी, जो नष्ट हो गई। फसल खराब होने से पंकज काफी परेशान थे। वे मंगलवार रात घर नहीं लौट । सुबह जब परिवार के लोग खेत पहुंचे तो उसका शव मिला।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर