सीएम ने 22 फीट ऊंचे ‘त्रिनेत्र’ का अनावरण कर किया
शब्द अग्नि न्यूज़ । मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मंदसौर पहुंचे और 25 करोड़ रुपए की लागत से तैयार ‘पशुपतिनाथ लोक’ का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में बने इस भव्य लोक का शुभारंभ सीएम ने 22 फीट ऊंचे त्रिनेत्र’ का अनावरण कर किया। इसके बाद वे महायज्ञ में शामिल हुए और आहुति दी।
लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए और आरती में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं देखीं। सीएम ने ई-कार्ट वाहन में बैठकर पूरे पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण किया और वहां किए गए निर्माण कार्यों को बारीकी से निहारा । शिवना नदी के तट पर बने इस लोक को उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां शिव परिवार की प्रतिमाओं के साथ एक विशाल डमरू भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। कॉरिडोर में गार्डन, सरोवर, पूजन सामग्री की दुकानें और रेस्टोरेंट जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक हरदीप सिंह डंग, विधायक विपिन जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Shabd Agni
.
