VISITORS

0 1 8 8 3 2

August 13, 2026 2:52 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरियर चुने

शासकीय नेहरू नगर कन्या उमावि इंदौर में कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला सम्पन्न
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। जिंदगी अनमोल है, आवश्यकता इस बात की है कि इसे नियोजित कर अपने सपनों को साकार किया जाए। जो विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का चुनाव करते है, वे केवल शिक्षा जगत में ही नहीं अपने जीवन के कार्यक्षेत्र में नई ऊँचाई को छूते देखे गए हैं। वे कार्य के दौरान न तो थकते है न असफल होते है। ऐसे लोग अपने कार्यक्षेत्र में नीत नवीन सफल प्रयोग कर समाज के सामने अपनी पहचान बनाते है।

उक्त विचार शासकीय नेहरू नगर कन्या उमावि इंदौर में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला में कैरियर काउंसलर दीपक हलवे ने रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि दैनिक समाचार पत्रों को अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम का ही हिस्सा माने। समाचार पत्र आपके निर्धारित शा. क. उ. मा. विद्यालय नेहरू नगर इन्दौर लक्ष्यों तक पहुंचने का रास्ता दिखाते है। न जाने कौनसी खबर आपकी जिंदगी को सार्थक कर देगी कहा नहीं जा सकता । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को माता पिता और अपने गुरुजनों का प्रिय बनकर आगे बढ़ना होगा। सदैव चौकन्ने रह कर सीखना होगा। इस अवसर पर विद्यालय में तेजस्वी योजना कैरियर  अंतर्गत योजना की जिला नोडल अमृता सोलंकी के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शिनी भी लगाई गई थी। जिसमें निर्मित उत्पाद सराहनीय थे। कार्यक्रम में श्री राजू मेहरा, अर्चना शर्मा एवं विक्रम क्षीरसागर ने भी अपने विचार रखे। संचालन संतोष तिवारी एवं आभार रचना कुशवाह ने माना। ने

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर