VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 3:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 3:24 pm

दहेज के लिए 10 लाख मांगने का आरोप- एफआईआर,

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। गांधी नगर में रहने वाली एक महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसका पति शव को लेकर अस्पताल पहुंचा था। महिला का मायका देवास में है। मायके पक्ष के लोगों ने पति और सास पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या को लेकर एफआईआर दर्ज की है।
गांधी नगर पुलिस ने मुस्कान प्रजापत (26) निवासी स्काईव्यू सुपर कॉरिडोर की मौत के मामले में उसके पति अश्विन प्रजापत और सास सुनीताबाई प्रजापत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुस्कान ने 16 जनवरी को अपने घर में फांसी लगा ली थी। घटना से पहले उसने अपने दो साल के बेटे को सुलाया और फिर फंदे पर झूल गई। मुस्कान का पति अश्विन कैफे का संचालन करता है। जिस दिन मुस्कान ने आत्महत्या की, उस दिन उसकी सास सुनीता से कहासुनी हुई थी। इसके बाद सुनीता अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी। दोपहर में देवास से मुस्कान की मां ने उसे कॉल किया, लेकिन जब उसने कॉल नहीं उठाया तो दामाद अश्विन को फोन किया गया। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि दोनों की शादी को चार साल हो चुके थे। मुस्कान को दहेज के लिए सास और पति ताने मारते थे। एक दिन पहले मुस्कान अपने मायके देवास में थी और विवाद के चलते उसने इंदौर आने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में मां के समझाने पर वह इंदौर आई थी। घटना से पहले भी मुस्कान ने अपनी मां को कॉल कर बताया था कि उसकी सास उससे झगड़ा कर रही है। मुस्कान के माता-पिता ने इस आत्महत्या के मामले में 10 लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर