VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 11:02 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 11:02 pm

आयुक्त ने किया भागीरथपुरा का निरीक्षण

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने गुरुवार सुबह 6:30 बजे भागीरथपुरा का दौरा किया और रहवासियों से चर्चा की। इस दौरान आयुक्त ने तारा मेडिकल, नई बस्ती, एमआर 4 रोड और मंदिर क्षेत्र के आसपास नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नर्मदा जल प्रदाय लाइन एवं ड्रेनेज लाइन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य जल्दी और गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समयसीमा में पूर्ण किए जाएं तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। वहां बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेत लगाएं। ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्रीय निवासियों से संवाद भी किया। उन्होंने रहवासियों से पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली एवं नगर निगम द्वारा वॉटर टैंकर के माध्यम से जल प्रदाय किए जाने की व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक स्थायी जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु नहीं हो जाती, तब तक क्षेत्र में नियमित रूप से टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जाए। आयुक्त ने जोन क्रमांक 4 संगम नगर जोनल कार्यालय के पास से हटाई गई पेयजल टंकी स्थल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने तोड़ी गई टंकी का मलवा हटाते हुए आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विन जनवदे, लक्ष्मीकांत वाजपेई, झोनल अधिकारी आनंद रैदास सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर