शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। राऊ इलाके की एक होटल में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। यहां एक हिंदू नाबालिग लड़की को वर्ग विशेष की आईडी पर ठहराया गया था। उसके साथ वर्ग विशेष का एक युवक भी मौजूद था। लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवक को पुलिस के हवाले किया गया है। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बजरंग दल के लोगों ने होटल मालिक पर भी कार्रवाई की मांग की है।
बजरंग दल के पप्पू कोचले और प्रदीप ठाकुर को सूचना मिली थी कि वर्ग विशेष का युवक रेहान शेख जार्डन होटल में एक नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर लाया है। आरोप है कि वह यहां उसके साथ अश्लील हरकत करने और उसका शोषण करने की कोशिश कर रहा था। होटल में लड़की के नाम के स्थान पर महक खान नाम की अन्य लड़की की आईडी लगाई गई थी। सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और युवक को पकड़कर थाने ले गए।
पप्पू कोचले ने बताया कि होटल के कमरे से रेहान के पास से सेक्स पावर की गोलियां और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। लड़की से उसके परिवार की जानकारी लेकर परिजनों को थाने बुलाया गया, जिसके बाद लड़की को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। लड़की ने बताया कि वह पहले भी कई बार रेहान के साथ थाने जा चुकी है। बजरंग दल के अंकित कुशवाह, लेखराज गेहलोत और अन्य कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर प्रदर्शन करते हुए उसे सील करने की मांग की। उनका आरोप है कि होटल की ओर से ही रेहान को फर्जी आईडी उपलब्ध कराई गई थी। इस मामले में कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने की बात भी कही गई है।
Author: Shabd Agni
.
