VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:49 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बीआरटीएस तोड़ने के लिए दो पैकेज में टेंडर

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। बीआरटीएस की रैलिंग और बस स्टॉप नगर निगम के लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं। कोर्ट की लगातार फटकार के बाद अब नगर निगम ने बीआरटीएस के बस स्टॉप और रैलिंग तोड़ने के लिए दो अलग- अलग पैकेज में टेंडर जारी किए हैं। निगम को इस प्रक्रिया से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की आय होने की उम्मीद है। यदि किसी ठेकेदार की ओर से रुचि नहीं दिखाई जाती है तो नगर निगम खुद इस कार्य को अंजाम देगा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बीआरटीएस के ढांचे को हटाने से निगम को अच्छी खासी आय हो सकती है। इसके लिए निरंजनपुर से लेकर राजीव गांधी प्रतिमा तक की रैलिंग और बस स्टॉप को तोड़ा जाना प्रस्तावित है। इस पूरे कार्य से निगम को करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होने का अनुमान है। इससे पहले भी नगर निगम ने बीआरटीएस की रैलिंग तोड़ने का कार्य एक ठेकेदार को सौंपा था, लेकिन ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर फरार हो गया। मामले में लापरवाही और देरी को लेकर कोर्ट ने भी नगर निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि जो भी फर्म यह ठेका लेगी, उसे 60 दिन के भीतर पूरा काम करना होगा। यदि टेंडर प्रक्रिया में कोई भी ठेकेदार सामने नहीं आता है, तो नगर निगम अपने संसाधनों से यह कार्य शुरू करेगा। स्टेडियम क्षेत्र में पहले भी निगम ने इसी तरह अपने स्तर पर बस स्टॉप तोड़ने का काम
कराया था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर