VISITORS

0 0 7 5 4 9

May 15, 2026 6:36 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 6:36 pm

डीएसपी को लाल बालों पर पुलिस विभाग की नसीहत

शब्द अग्नि न्यूज़ ।ओडिशा । ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DSP) रश्मि रंजन दास का फोटो वायरल है। इसनें उनके बालों का रंग लाल नजर आ रहा है। उन्हें और पुलिस विभाग को ट्रोल किया जा रहा है। मामले पर केंद्रीय रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सत्यजीत नाइक ने कहा- मैंने जगतसिंहपुर एसपी को निर्देश दिया है कि अधिकारी को मर्यादा बनाए रखने और वर्दी के मुताबिक हेयरस्टाइल रखने को कहा जाए। वहीं, DSP दास का कहना है कि मैंने बालों में रंग नहीं कराया है। वायरल तस्वीर असली नहीं है, मॉर्फ की गई है। बीमारी से मेरे बालों का रंग बदला है, जो मैं सार्वजनिक नहीं करना चाहता । यह समस्या नई नहीं है ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर