VISITORS

0 0 7 4 3 4

May 14, 2026 1:11 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 1:11 am

युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। छोटी ग्वालटोली इलाके की एक होटल में गुरुवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वह दो दिन पहले यहां कमरा लेकर रुका था। शाम को जब कर्मचारी उसे देखने पहुंचा, तब घटना की जानकारी मिली।
छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक मृतक शुभम ( 26 ) पुत्र अरुण मेश्राम, निवासी गोपालपुरा, महाराणा प्रताप नगर, महाराष्ट्र का शव चंद्रलोक होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। शुभम 27 जनवरी की सुबह इस होटल में आया था। गुरुवार दोपहर में वह कर्मचारियों को दिखाई दिया, इसके बाद वह कमरे में चला गया। रात करीब 9 बजे कर्मचारी जब उसे देखने पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। बाद में शव फंदे पर लटका दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसके मोबाइल से परिवार के लोगों को जानकारी दी है। शुक्रवार को परिजनों के एमवाय अस्पताल पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। होटल कर्मचारियों के मुताबिक शुभम ने व्यापार के सिलसिले में उन्हें इंदौर आने की बात कही थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर