VISITORS

0 1 8 8 1 9

August 12, 2026 10:22 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बड़वानी : मौन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

शब्द अग्नि न्यूज़ । बड़वानी । पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल बड़वानी में 30 जनवरी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप मौन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सियाराम मोरे द्वारा प्राचार्य श्री संतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य श्री संतोष मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर