शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर के पास खुडैल इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान हादसा हो गया। सोमवार शाम चौथी मंजिल पर काम कर रहा एक मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जीवन ( 32 ), पिता गणेश, निवासी देवास, निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान चौथी मंजिल पर उसका पैर फिसल गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा। तेज आवाज सुनकर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और घायल हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लापरवाही के पहलुओं पर जांच कर रही है।
Author: Shabd Agni
.
