VISITORS

0 0 7 5 6 6

May 15, 2026 6:53 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 6:53 pm

बुजुर्ग महिला के पेट से निकाली 18 किलो की गांठ:

 छह महीनों से बड़ी और वजनी गांठ को अपने पेट में लेकर चल रही थी महिला
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन में एक 65 वर्षीय महिला अपने पेट में 18 किलो की जटिल गांठ लेकर कई महीनों से दर्द के साथ रह रही थी। शहर के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने एक अत्यंत जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को 65 वर्षीय वृद्ध महिला के पेट से लगभग 18 किलोग्राम वजनी विशाल ओवेरियन सिस्टेडिनोमा / संभावित ओवेरियन कैंसर जैसी गंभीर गांठ को सफलतापूर्वक निकालने में सफलता पाई। बताया गया कि महिला पिछले पांच से छह महीनों से इस बड़ी गांठ को अपने पेट में लेकर चल रही थी, जिससे उसे लगातार शारीरिक परेशानी, कमजोरी और असहजता का सामना करना पड़ रहा था। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि पेट के अंदर अत्यधिक बड़ी और जटिल गांठ मौजूद है, जिसके कारण ऑपरेशन को बेहद जोखिमपूर्ण माना जा रहा था।
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने कठिन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। इस जटिल सर्जरी को डॉ. विशाल दुबे, डॉ. अनुभव मिश्रा, डॉ. सौरभ प्रजापति एवं डॉ. विकास मारु की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है . डॉक्टरों के अनुसार मरीज तेजी से स्वस्थ हो रही है और किसी प्रकार की जटिलता सामने नहीं
आई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर