VISITORS

0 0 7 1 8 8

March 31, 2026 5:38 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 5:38 pm

सट्टे में हो गया था ₹20 लाख का कर्ज दी जान

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। मल्हारगंज इलाके में एक दूध विक्रेता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के मुताबिक, उस पर 20 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। इसके चलते कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे। इन्हीं बातों से दुखी होकर उसने जहर खा लिया। हालांकि, कर्ज क्रिकेट के सट्टे को लेकर किया गया था। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाह के मुताबिक, आकाश पुत्र कमल तिवारी, निवासी बागड़दा ने बुधवार को बड़ा गणपति के पास जहर खा लिया था। उसे उपचार के लिए बाठिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि आकाश दूध बांटने का काम करता था। उसके परिवार में छोटा बेटा, पत्नी, मां और बड़ा भाई विकास हैं। आकाश पर काफी कर्ज हो गया था, जिसके चलते कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे। परिवार के मुताबिक, उसने पुलिस को मृत्यु पूर्व बयान में कर्जदारों के नामों की जानकारी दी है। टीआई वीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि आकाश के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुछ लोगों द्वारा कर्ज दिए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आकाश के मोबाइल में किसी तरह का वीडियो नहीं मिला है, वहीं कोई सुसाइड नोट भी सामने नहीं आया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आकाश ने अस्पताल में दिए गए बयान में संजय उर्फ संजू पंवार, पम्मी, हरी सोनी, नरेंद्र की पत्नी और एक क्रिकेट बुकी का नाम बताया है। आकाश के मोबाइल को पुलिस ने जांच में ले लिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर