VISITORS

0 0 7 1 8 8

March 31, 2026 5:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 5:26 pm

‘हमने खेलने से मना नहीं किया….

टी20 विश्वकप से पहले पाकिस्तान के ड्रामे पर आया सूर्यकुमार का बयान
शब्द अग्नि न्यूज़ । मुंबई | टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी से होना है। इससे पहले गुरुवार को मुंबई और कोलंबो में कैप्टंस मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के बहिष्कार के ड्रामे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने पाकिस्तान से खेलने पर मना नहीं किया है, उन्होंने खेलने से इनकार किया है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘भारत खेलने को तैयार है।
आईसीसी ने शेड्यूल तय किया था और हम खेलने को तैयार हैं। हमारी टिकट भी बुक हैं। पहले हम मुंबई में अमेरिका और फिर दिल्ली में कनाडा के खिलाफ खेलेंगे। इन दोनों मैच के बाद हम दिल्ली से कोलंबो के लिए रवाना हो रहे हैं।’ टी20 विश्व कप से पहले आईसीसी ने कप्तानों के एकजुट होने को कैप्टंस कारनीवाल नाम दिया। आधे कप्तान मुंबई में जबकि आधे कप्तान कोलंबो में इकट्ठा हुए। आईसीसी ने इसकी तस्वीर भी साझा की है।
पीसीबी नहीं, पाकिस्तान सरकार ने किया एलान
दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में होने वाले मैच का बहिष्कार करने का एलान किया है। यह एलान पीसीबी की ओर से नहीं, बल्कि पाकिस्तान सरकार की तरफ से आया है। उन्होंने प्रेस रिलीज जारी कर इसका एलान किया। हालांकि, आईसीसी ने कहा था कि उन्हें पीसीबी की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को विश्व कप से हटाकर स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया गया था। भारत पाकिस्तान मैच क्रिकेट के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक है और इससे काफी रेवेन्यू जनरेट होता है। पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार की स्थिति में रेवेन्यू को नुकसान पहुंचेगा। शरीफ ने अपने बयान में क्या कहा था वहीं, भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच के बहिष्कार को सही फैसला बताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि बांग्लादेश के समर्थन के लिए यह सोच समझकर लिया गया फैसला बताया था। शरीफ ने बुधवार को सरकार की एक बैठक के बाद कहा, ‘हमने टी20 विश्व कप पर स्पष्ट रूख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमने सोच समझकर यह रूख अपनाया है और हम पूरी तरह से बांग्लादेश के साथ हैं। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही फैसला है।’

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर