VISITORS

0 1 8 9 7 8

August 14, 2026 7:38 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पटना में पप्पू यादव गिरफ्तार 31 साल पुराना केस

आधी रात में घर से ले गई पुलिस, समर्थकों का हंगामा; सांसद बोले- मेरी हत्या की साजिश
शब्द अग्नि न्यूज़ । पटना। बिहार की पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात 12 बजे पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 31 साल पुराने मामले में सांसद के खिलाफ एक्शन लिया है। उनपर किराए के घर पर कब्जा करने का आरोप है।
पुलिस की टीम शुक्रवार देर शाम पप्पू यादव के पटना के मंदिरी स्थित आवास पर गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान करीब 3 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पहले तो पप्पू यादव ने पुलिस के साथ जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा- बिहार पुलिस मेरी हत्या की साजिश रच रही है। मैं सीधे कोर्ट जाऊंगा। पुलिस स्टेशन नहीं जाऊंगा। सांसद के आवास पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी जुट गए। हालात को काबू में रखने के लिए और 50 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पप्पू यादव के लिए दवाइयां भी मंगवाई गई। इसके बाद पुलिस पप्पू यादव को अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान उनके समर्थक पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़ गए। समर्थकों और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हई | काफी मशक्कत के बाद पुलिस पप्पू यादव को अपने साथ ले गई। उन्हें हेल्थ चेकअप के लिए IGIMS ले जाया गया है। बाद में पुलिस उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर